मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- गायघाट, एक संवाददाता। क्षेत्र के बेरुआ गांव में मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित सोनू पासवान ने बताया कि वह दिन में मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी सूचना मिली कि उसके घर में आग लग गई। जब तक वह घर पहंचा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीण मौके पर जुट गए और करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के करीब एक दर्जन घरों को बचा लिया गया। घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गई है। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.