वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार को गायघाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की तरफ से तीन मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। घाट की मुख्य सीढ़ियों से सटे मंदिरों में लंबे समय से गंदगी थी, जिसे ध्यान में रखते हुए विशेष सफाई की गई। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में 'स्वच्छता ही सेवा है, सफाई ही पूजा है' अभियान के सातवें दिन सदस्यों ने मंदिर प्रांगण और सीढ़ियों की सफाई की। इसके पश्चात गंगा निर्मलीकरण की कामना के साथ देवाधिदेव महादेव को गंगाजल अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प, बिल्व पत्र, जनेऊ, भस्म, धूप एवं नैवेद्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा रुद्राष्टकम् का सस्वर पाठ किया। अभियान में सत्यप्रकाश कुशवाहा, जय विश्वकर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.