गायघाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजा सिंह के विरुद्ध वारंट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। इस वर्ष 17 मार्च को छापेमारी के दौरान घर में घुसकर नाबालिग बहनों से छेड़खानी व लूटपाट करने के आरोपित गायघाट थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजा सिंह के विरुद्ध विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक ने वारंट जारी किया है। इस मामले में विशेष कोर्ट ने पेश होने लिए समन भेजा था। इसके बाद भी वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। इससे पहले तत्कालीन थानाध्यक्ष की अग्रिम जमानत की अर्जी विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी थी। मालूम हो कि 17 मार्च को गायघाट के एक गांव में छापेमारी के दौरान फायरिंग में ग्रामीण जगतवीर राय की मौत हो गई थी। वहीं एक महिला ने घर में घुसकर उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए विशेष कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.