मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गायघाट थाना के चोरनियां गांव में मंगलवार रात हुई पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत के दौरान किसान जगतवीर राय की मौत के मामले में ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट गुरुवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को सौंप दी। इसमें प्रारंभिक तौर पर थानेदार राजा सिंह की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई। पुलिस की ओर से बचाव में दो राउंड हवाई फायरिंग की बात रिपोर्ट में कही गई है। ग्रामीण एसपी ने मृतक के पुत्र अविनाश के बयान पर थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या की धारा में दर्ज एफआईआर का भी रिपोर्ट में जिक्र किया है। इसमें थानेदार की ओर से दर्ज एफआईआर में ग्रामीणों पर लगाए आरोपों को भी शामिल किया गया है। उधर, गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.