मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- गायघाट। मैठी में भू विवाद को लेकर युवक की पिटाई कर दी। मामले को लेकर पीड़ित रिंकेश राम ने बुधवार को गायघाट थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि दस धूर जमीन को लेकर गांव के ही बिजली राम से पूर्व से विवाद चल रहा है। सोमवार को वह कपड़ा खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। घर से करीब सौ मीटर दूर पहुंचते ही बिजली राम, सुरेश राम समेत पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। परिजनों ने गायघाट सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.