गायघाट : छात्रावास से पांचवीं का छात्र फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- गायघाट,एक संवाददाता। कांटा गांव स्थित एक निजी छात्रावास से पांचवीं का छात्र बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे फरार हो गया। मामले को लेकर दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा निवासी छात्र अंकित के दादा अवधेश कुमार साह ने बेनीबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि अंकित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। छात्रावास प्रबंधन और परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बेनीबाद थानेदार राजकुमार गौतम ने बताया कि छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया है। फुटेज में छात्र खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। छात्र के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी-छिपे दिल्ली जाने के उद्देश्य से छात्रावास से निकला होगा। थानेदार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.