मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बखरी गांव में ईंट भट्ठा के पास मंगलवार को चार नीलगायों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बखरी गांव की शांति देवी ने पुलिस को बताया कि खेत में बिजली का हाईटेंशन नंगा तार बिछाया गया था। खेत में जाने के दौरान उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर जब वह देखने पहुंचीं तो देखा कि खेत में आधा दर्जन की संख्या में लोग हाथ में लोहे के हथियार लिए घूम रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही सभी फरार हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने पास की झाड़ी में चार नीलगायों के शव बरामद किए, जिनका गला रेता हुआ था। ग्रामीण लाला राय ने बताया कि अज्ञात लोग खेतों में बिजली का नंगा हाईटेंशन तार बिछाकर नीलगायों को फंसाते हैं। कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.