मुजफ्फरपुर, मई 8 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएमआर खाद्य गोदाम में शुक्रवार को ताला लटका रहा। गोदाम बंद रहने के कारण खाद्यान्न लेकर पहुंचे कई ट्रक परिसर में खड़े रहे। गुरुवार को तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी ने प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सीएमआर गोदाम में एक बाहरी युवक लोडिंग-अनलोडिंग कराते पकड़ा गया। पूछताछ में उसने खुद को एजीएम का सहायक बताते हुए कहा कि वह पिछले दो वर्षों से गोदाम की देखरेख कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिव ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद से गोदाम में कार्यरत सभी कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...