मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- गायघाट। लोह बंदरा गांव में गुरुवार की शाम किशोरी का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले को लेकर शुक्रवार को किशोरी के पिता सितम सहनी उर्फ राम नारायण सहनी ने गायघाट थाना मे फर्द बयान दर्ज कराया है। बताया कि 16 वर्षीया पुत्री श्रुति कुमारी तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी। गुरुवार शाम घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद घर में ही दुपट्टे के फंदा से लटका शव मिला। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...