मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- गायघाट, एक संवाददाता। बोआरीडीह पंचायत के कनियाईनार में रविवार को आग लगने से आठ घर राख हो गए। सभी अग्निपीड़ित गेहूं कटनी करने गए थे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में जमाहिर सहनी, रंजीत सहनी, मनोज सहनी, विनोद सहनी, अनिल सहनी, पप्पू सहनी, बबलू सहनी व लालू देवी शामिल हैं। पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार ने अंचल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। इधर, सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि जांच के बाद पीड़ितों को आर्थिक मदद की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.