नैनीताल, जुलाई 7 -- भवाली। भजन गायक हंसराज रघुवंशी मंगलवार को कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माथा टेककर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान एवं पूजा अर्चना की। उनके धाम पहुंचने की सूचना पर श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...