बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। स्थानीय गायक रविशंकर मोनू की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार की रात एक संगीतमय कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शहर के कई गायकों और कलाकारों ने उनके पसंदीदा गीत गाकर उनकी स्मृतियों को ताजा किया। कार्यक्रम का आयोजन रे फिल्म्स के कार्यालय पर किया गया। निर्माता-निर्देशक आलोक गोविल ने बताया कि उनके छोटे भाई रविशंकर मोनू एक प्रतिभाशाली गायक थे और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी थी। उनके जन्मदिन 25 मार्च के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धांजलि स्वरूप संगीत संध्या आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन केके रंजन ने किया। इस दौरान प्रदीप उर्फ मुन्ना ने 'जिंदगी प्यार का गीत है', आलोक गोविल ने 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे' और केके रंजन ने 'दिल का सुना साज़ तराना ढूंढेगा, म...