नैनीताल, फरवरी 25 -- भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा की तपोस्थली में पहुंचते ही उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की। इस दौरान कैलाश खेर ने गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा, कि बाबा के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत ऊर्जा और सुकून की अनुभूति हुई। कैलाश खेर ने कहा कि वो जल्द बाबा के दर्शन को कैंची धाम आएंगे। इस अवसर पर अनिल साह और महेंद्र बिष्ट सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। गायक के आगमन की सूचना मिलते ही धाम परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.