नैनीताल, फरवरी 26 -- भवाली, संवाददाता। गायक कैलाश खेर ने गुरुवार को भवाली बाजार पहुंचकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गायक ने पैदल भ्रमण कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रशंसक आलोक चौधरी और जावेद ने उनके साथ सेल्फी ली। गायक खेर ने पहाड़ की आबोहवा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा, कि पहाड़ों में आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां की शांत वादियां, मंदिरों की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य ही उत्तराखंड को 'देवभूमि' बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.