नई दिल्ली, फरवरी 24 -- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) पर बड़ा हमला किया है। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी की डिक्शनरी में चंद शब्द हैं जिन्हें हटा दिया जाए तो यह पार्टी मर जाएगी। अमित शाह के बिहार दौरा और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मीडिया पर भी भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधानसभा परिसर में अख्तरुल ईमान ने मीडियाकर्मियों के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाया। कहा कि बीजेपी की पूरी राजनीति गाय, टीका, टोपी, हिन्दुस्तान, पाकिस्तान, कब्रिस्तान जैसे शब्दों के आसपास उलझी है। अगर इन शब्दों को बीजेपी की डिक्शनरी से हटा दिया जाए तो बीजेपी मर जाएगी जैसे पानी के बिना मछली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.