गाय, झोपड़ी, नाचते लोग.. कंपनी ने हाथ से बनी पारंपरिक कलाकृति से सजाया ऑटो, जानिए कितनी रखी कीमत
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारत के भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कमर्शियल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म यौधा ने अपने फ्लैगशिप L5 इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री-व्हीलर का लिमिटेड-एडिशन, हाथ से पेंट किया गया स्पेशल वर्जन 'EPOD-Bharat' पेश किया है। यह खास वर्जन भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत का जश्न मनाने के साथ देश की महिलाओं और पारंपरिक कारीगरों की रचनात्मकता, शक्ति और दृढ़ता को समर्पित है। इसमें गाय, झोपड़ी, नाच करते लोग जैसे कलाकृति दिखाई दे रही हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत व्यापार महोत्सव में प्रदर्शित EPOD-Bharat के बाहरी हिस्से पर आकर्षक हाथ से बनाई गई पेंटिंग देखने को मिलती है, जो वारली कला से प्रेरित है। इसमें महिलाओं, ग्रामीण जीवन, प्रकृति और सामुदायिक उत्सवों को दर्शाया गया है। यह पहल भारत की पारंपरिक कला और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.