बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता हुक्म का सिक्का बास...तेरा लाखों का सिक्का बास पर गाने पर स्टंट बाजी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यातायात पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तीन बाइकों को सीज कर कुल 30 हजार 500 रुपये चालान किया है।यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दोपहिया वाहनों से खतरनाक स्टंट करने वाले तीन बाइकों को सीज कर चालान किया गया । बताया कि सोशल मीडिया पर 23 और 17 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हो रहे थे। जिसमें कुछ युवकों द्वारा दोपहिया वाहनो से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था । वीडियो का संज्ञान लेकर बाइकों को सीजकर चालान किया है। अपील है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए वाहनों से किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.