बरेली, जून 22 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात के साथ लाई गई डांस पार्टी में गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। बारातियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दूल्हे सहित 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मिलक मझारा गांव के प्रेम प्रकाश ने बेटी का रिश्ता थाना उसैत के सुनील कुमार से किया। शनिवार को दरवाजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बाराती विवेक कुमार ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के भाई शैलेंद्र से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दुल्हन की विदाई कराए बिना दूल्हा भाग निकला जिसे बचाने के लिए दूल्हा पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। थोड़ी देर के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। विवाद के चलते विवाह ...