लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- ट्रेन से कटकर अमित की जान चली गई। उसे ट्रेन से टकराते देखकर लोग दौड़े तो उसका मोबाइल कुछ दूर पर पड़ा था। कानों में उसके ब्ल्यूटूथ से जुड़े इयर फोन लगे थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। उचौलिया थाना क्षेत्र के सोनौआ गांव के सामने सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन पर शनिवार सुबह लगभग 8 बजे यह हादसा हुआ। इस हादसे में जान गंवाने वाला अमित रहने वाला तो इस गांव का ही था, लेकिन अपने पिता के साथ लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था। एक दिन पहले ही होली की छुट्टी पर वह गांव आया था। पर होली से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों का मानना है कि कान में इयर फोन पर गाना सुनने की वजह से वह पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। जो होली पर अपने गांव सोनौआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.