मेरठ, जनवरी 7 -- सरधना में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। टेम्पो में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर चालक ने यात्री की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए आरोपी ने युवक की लाश पर मोबिल ऑयल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है। सरधना में अक्खेपुर गांव के बाहरी छोर पर किसान पब्लिक स्कूल है। स्कूल के पास सोमवार देररात आग जल रही थी। आग देख स्कूल का चौकीदार जनक सिंह यहां पहुंचा। उनकी नजर आग के बीच मानव हाथ पर पड़ी। चौकीदार ने हल्ला मचा दिया और ग्रामीणों को बुला लिया। पुलिस को सूचना दी गई। सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आग से बाहर निकाला। पुलिस ने आग बुझाई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का आधा हिस्सा जल चुका था। एसपी देहात अभिजीत कुमा...