धनबाद, मार्च 6 -- गाना धीरे बजाने को कहा तो पड़ोसी परिवार ने घर पर हमला बोल दिया। घटना गांधी रोड की है। आरोप है कि आरोपी और उसके बेटों ने पड़ोसी का दरवाजा तोड़ कर उनके घर पर हमला बोल दिया। धनसार पुलिस को दी गई शिकायत में गांधी रोड हनुमान मंदिर के निकट रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनके पिता हृदय रोगी हैं। पड़ोस में कृष्ण शर्मा तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उन्होंने पिता की बीमारी का हवाला देते हुए म्यूजिक का साउंड कम करने को कहा तो कृष्ण शर्मा और उसके चारों बेटे मोहित, रोहित, विनीत तथा आदित्य ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी थोड़ी देर के बाद दीपक के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ कर सभी दीपक के घर में घुस गए और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.