गाधारौना में धूमधाम से निकली भव्य बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा
रुडकी, मार्च 31 -- गाधारौनाके प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई दोबारा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। साथ ही कई स्थानों पर प्रसाद वितरण एवं जल सेवा की भी व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति और सेवा भावना से सराबोर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.