रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने गाधरौणा क्षेत्र में संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आरके सिंह भी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- शिविर में 310 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.