रुडकी, फरवरी 16 -- भाजपा के नेताओं ने सीएम को पत्र देकर गाधारोणा राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटर का दर्जा दिए जाने की मांग की है। गाधारोणा निवासी भाजपा नेता प्रेम गिरी, रवि गिरी, फारुख, नितेश, रज्जाक आदि का कहना है कि राजकीय हाईस्कूल में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के पांच से अधिक गांवों के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। कक्षा दस पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए लंढौरा, मंगलौर, रुड़की जाना पड़ता है। इसके लिए बच्चों को पांच से 15 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.