बांका, जून 28 -- बौंसी(बांका), निज संवाददाता। बांका जिले के प्रमुख जलाशयों में से एक चांदन जलाशय परियोजना पिछले डेढ़ दशक से मृतप्राय हो गया है। डैम में गाद पूरी तरह से भर चुका है। वर्तमान में महज 20 प्रतिशत पानी ही चांदन डैम में बचा हुआ है। डैम लगभग 80 प्रतिशत खाली है। इसका मुख्य कारण डैम से गाद की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में चांदन जलाशय का वास्तविक लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। कभी चांदन जलाशय को बांका जिले की लाइफ लाइन कहा जाता था। चांदन डैम के पानी से बांका जिले के किसान काफी खुशहाल थे और लाभान्वित हो रहे थे। समय के साथ-साथ इसमें गाद भरता गया। जानकारी हो कि चांदन डैम में गाद काफी समस्या काफी पुराना है और इसमें समुचित जल का भंडारण नहीं हो पाता है। चांदन डैम में 65 प्रतिशत अभी गाद भरा हुआ है और इसमें जल संचयन की क्षमता काफी घट गई...