घाटशिला, मार्च 22 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर कोवाली मुख्य पथ पर गाढ़ासाई में दो बाइक के बीच हुई भिड़ंत में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक बिपिन मंडल लुपुंग गांव का रहने वाला है। घायल का नाम अमित सरदार है। जानकारी के अनुसार, अमित सरदार हल्दीपोखर से हरिणा जा रहा था, जबकि बिपिन मंडल कोवाली से अपने घर लुपुंग लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों तेज गति में थे। घटनास्थल थोड़ा घुमावदार होने के कारण दोनों बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर जोरदार होने के कारण बिपिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अमित को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.