जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गाढ़ाबासा में छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से आयोजित चैत्र नवरात्र ज्वारा महोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। श्रीश्री शीतला माता मंदिर में नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान के अंतिम दिन 43 अखंड ज्योत और ज्वारा का विसर्जन विधि-विधान से समाज ने किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से एक भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन और पारंपरिक जश गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभा यात्रा के दौरान भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां महिलाएं और युवा सड़क पर पानी का छिड़काव और सफाई करते हुए चल रहे थे, वहीं रास्ते भर पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत किया गया। महिलाएं अपने सिर पर अखंड ज्योत के कलश और ज्वारा लेकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.