हरिद्वार, अप्रैल 12 -- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली में बनने वाली सात सड़कों का रविवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से आज हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य हो रहे हैं। ग्रामों के जनसंपर्क मार्ग हों या खेतों की सड़कें, सभी को पक्का कराने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, सदस्य सोहनवीर पाल, बालम सिंह नेगी, आशु चौधरी, नफीस, इरफान, राजेश वर्मा, रमेश प्रधान, चंदकिरण, मास्टर धर्मेद्र चौहान, शौकीन, इरफान, तौसीफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.