पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र ने थाना सुनगढ़ी मैं रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पुत्र नवल की मौत 29 सितंबर 2024 को हो चुकी है। उसके पुत्र के पास एक चार पहिया वाहन था। उसको पता चला कि उसके पुत्र की मौत से 2 दिन पहले उसने अपनी गाड़ी किसी व्यक्ति को दे दी थी। उस गाड़ी के बारे में उसने काफी जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसे गाड़ी का कोई व्यक्ति गलत उपयोग कर सकता है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गाड़ी हड़पने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.