बागेश्वर, मार्च 10 -- हड़बाड़ क्षेत्र के पास गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में डंपर चालक ने पिकअप चालक पर लोहे के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महेंद्र सिंह निवासी ग्वाड़ पिकअप वाहन चलाते हैं। मंगलवार को हड़बाड़ के पास वाहन हटाने को लेकर उनकी डंपर चालक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डंपर चालक ने लोहे के डंडे से महेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ.साक्षी ने बताया कि घायल के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की वन पंचायत की जमीन से पत्थर निकाले जा रहे हैं और प्रतिदिन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.