गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट
प्रयागराज, मई 10 -- शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी आदर्श श्रीवास्तव ने एयरपोर्ट थाने में मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसकी तहरीर के मुताबिक, आठ मई की रात करीब सवा 12 बजे सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर छोटू उर्फ अरमान चौहान, सक्षम चौहान और राहुल चौहान ने गालीगलौज की और गाड़ी नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की और धमकी देकर मौके से चले गए। यह भी पढ़ें- युवक से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.