रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। सुंडील में गेट के सामने गाड़ी हटाने को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में विवेक सिंह और अभिषेक सिंह घायल हो गए। दोनों भाइयों ने शुक्रवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, विवेक सिंह ने घर के गेट के सामने खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, जिस पर आनंद काशी समेत 10-12 युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए अभिषेक सिंह को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी रातू में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...