रांची, अप्रैल 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कांटाटोली रमजान कॉलोनी निवासी कैथरीना तिर्की ने अरशद और हमिदा के विरूद्ध जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कैथरीना ने पुलिस को बताया कि वह चार अप्रैल को बाजार से अपने घर आ रही थी। सड़क पर गाड़ी लगा हुआ था। हटाने की बात पर दोनों आरोपियों ने उन्हें जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...