गाड़ी से मार्बल गिरने में दबकर युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामपुरहरि थाने के नूरछपरा वार्ड-1 निवासी उमेश पासवान (35) की गाड़ी से मार्बल गिरने में दबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार को हैदराबाद में एक स्टोन मार्ट फैक्ट्री से गाड़ी पर मार्बल लोड कर अन्य मजदूरों के साथ कहीं अनलोड करने जा रहा था। रास्ते में गाड़ी का पिछला पहिया पंचर हो गया। इस दौरान मार्बल गिरने लगा, जिसमें दबकर उमेश की मौत हो गई। वहीं, साथ में जा रहे तीन अन्य मजदूर जख्मी हो गए। एक जख्मी नूरछपरा निवासी राजीव रंजन है। बुधवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- वायनाड भूस्खलन में झारखंड के युवक की भी मौत, जानिए कौन था और कहां का रहने वाला था मृतक स्थानीय रिक्की कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब 6 बजे हैदराबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.