गाड़ी से उड़ता टिन लगने से उद्यान कर्मी घायल
बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उद्यान विभाग में कार्यरत ताहिर हुसैन बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हो गए। नदी गांव के समीप एक गाड़ी के ऊपर रखा टिन अचानक तेज हवा के कारण उड़कर उनके कंधे से टकरा गया। टिन लगने से उनके कंधे में गहरा घाव हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. तन्नू ने उपचार किया। उन्होंने बताया प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य है और उन्हें घर भेज दिया गया है। जिले में पिकअप और टैक्सी वाहनों में सरिया, टिन तथा अन्य निर्माण सामग्री असुरक्षित तरीके से ले जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस और परिवहन विभाग से ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.