मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- सकरा। बिशनपुर बघनगरी गांव में बुधवार की देर रात करीब 11.30 बजे गाड़ी साइड लेने के विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक गुट के मुखिया पति रंजीत मिश्रा और दूसरे गुट की रागिनी देवी व पुत्र सम्राट कुमार जख्मी हो गए। सभी को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मुखिया पति को रेफर कर दिया गया है। मुखिया बबिता कुमारी ने बताया कि साजिश के तहत पति पर जानलेवा हमला किया गया है। उधर, घायल सम्राट ने बताया कि साइड लेने के दौरान विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.