शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- तिलहर। गाड़ी साइड में करने के विवाद को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने भाइयों सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने नौ नामजद एवं सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने मौके पर पहुंचकर जान पड़ताल की और कोतवाल को कई निर्देश दिए। मदनापुर के महियावर गांव निवासी सुरेश पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उनके भाई अमर सिंह एवं शिवनारायण सिंह, पुत्र अंकित सिंह बा मोनू सिंह हाईवे बिलहरी गांव मोड़ पर स्थित बालाजी मैरिज लॉन मे शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में कई घायल रात लगभग 12 बजे गाड़ी से घर वापस जाते समय हाईवे भक्सी तिराहे के पास मतीउल्लाह की दुकान के पास पानी लेने के लिए रुके थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान जेरबरगद मोह...