गोरखपुर, अप्रैल 25 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के डोमरैला में गाड़ी को साइड देने के विवाद में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित कई लोगों पर शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, थानाक्षेत्र के देवराडतुला गांव निवासी दीपांशु सिंह चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते है। शुक्रवार को घर लौटते समय डोमरैला गांव के पास संकरी सड़क पर सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कैराडिह गाव के गुड्डू, सूरज यादव, शेरू यादव ने अपने आधा दर्जन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें गाली-गलौज देते हुए उन्हें गाड़ी से उतारकर मारपीट की। सोने की चेन गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...