गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर हमला
देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। पुलिस को दी गई तहरीर में टीएचडीसी कॉलोनी, परवल निवासी राजेश कुमार (32) ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अंबीवाला से घर लौट रहे थे। रास्ते में देवीपुर के पास बाइक सवार परवल निवासी रहमान ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बुरी तरह मारपीट की। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़ित का आरोप है कि आगे परवल पहुंचने पर आरोपी ने फिर से उनका रास्ता रोका दोबारा पीटा और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.