आरा, मार्च 25 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर-मोहनियां हाईवे पर बुधवार को ट्रक चालकों ने कुछ देर के लिए जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि आरा में सीएम के आने को ले बड़े वाहनों को जगदीशपुर और धनगाई पुलिस की ओर से रोक दिया जा रहा था। बुधवार की दोपहर ट्रक चालक आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए। ट्रक चालकों का कहना था कि तीन दिनों से वाहनों को रोक कर रखा गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। जाम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जल्द जाम हटा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.