नोएडा, मार्च 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। चालक ने कार सवार युवकों पर सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन के समीप गाड़ी रुकवाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने बिना वजह घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-142 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के रहने वाले देवेंद्र ने शिकायत की। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में अपनी अर्टिगा गाड़ी किराये पर चलाता है। वह मंगलवार को अपनी गाड़ी लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था। सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन के समीप सर्विस रोड पर कार सवार तीन युवकों ने उन्हें इशारा कर रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी इधर-उधर घूमाकर चलाने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी ग...