नोएडा, अगस्त 22 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। टीम ने शुक्रवार रात 350 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया। इसे दिल्ली एनसीआर के शहरों में आपूर्ति की जानी थी। साथ ही पनीर का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस समय विभाग द्वारा दूध और उससे निर्मित अन्य उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और अमर बहादुर सरोज की टीम ने ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव के पास गाड़ी को पकड़ा, जिसमें पनीर भरा हुआ था।जांच यह भी पढ़ें- Champawat N...