गाड़ी में लिफ्ट देकर किया दुष्कर्म का प्रयास
बुलंदशहर, मई 23 -- पहासू के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई महिला से व्यक्ति ने गाड़ी में छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए तथा मारपीट कर बीच रास्ते में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पहासू के गांव भैयापुर में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। शुक्रवार को पहासू के गांव गंगागढ़ में दवा लेकर वापस आ रही थी,रास्ते में एक व्यक्ति जिसको वह जानती थी उसने अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर बिठा लिया। कुछ देर चलने के बाद उसने महिला के साथ गन्दी हरकतें और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए तथा गाली गलौच पर उतर आया तथा जान से मारने की धमकी देता हुआ बीच रास्ते में गाड़ी से उतार कर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.