हाजीपुर, अप्रैल 20 -- महुआ। गाड़ी में अवैध आर्म्स होने की हल्ला पर महुआ थाने से पुलिस पहुंची। हालांकि उसमें कुछ नहीं पाया गया। यह वाक्या शनिवार की रात महुआ के अब्दुलपुर के पास हुई। आर्म्स की हल्ला पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा तफरी का माहौल काम हो गया। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर एक कार सवार युवक को आर्म्स लहराने की हल्ला हुई। हल्ला के बाद लोगों की भीड़ जुटी। इस बीच कार सवार युवक अपनी गाड़ी को छोड़कर वहां से जान बचाकर निकल गया। इधर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंची। यह भी पढ़ें- 26 वाहनों से डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लोगों के बीच कार की तलाशी ली गई। जिसमें अवैध हथियार नहीं पाया गया। हालांकि कार के पास चार खोखा गिरे होने की बात आई। यह मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। ग्रामीण और आपसी वर्चस्व की विवाद को लेकर यह हंगामा ...