गाड़ी मालिकों की बढ़ी टेंशन! ARAI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, E20 पेट्रोल से खराब हो सकते हैं ये पार्ट्स
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- भारत में सभी पेट्रोल पंपों पर E20 यानी 20 पर्सेंट एथेनॉल मिक्स इंधन की बिक्री शुरू हो चुकी है। इस बीच ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की एक सीक्रेट रिपोर्ट ने पुरानी गाड़ियों के मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के रबर पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इनमें फ्यूल पाइप, गैसकेट, सील और ओ-रिंग्स शामिल हैं। भारत ने अप्रैल 2025 में ही तय समय से 5 साल पहले पूरे देश में E20 पेट्रोल लागू कर दिया था। अब रेगुलर पेट्रोल में 20 पर्सेंट एथेनॉल मिलाया जा रहा है। इससे गाड़ियों के इंजन पर असर पड़ने की आशंका है।फोर-व्हीलर ने बढ़ाई चिंता ARAI के टेस्ट में सामने आया है कि अलग-अलग इंजनों पर E20 ईंधन का असर अलग होता है। फोर-व्हीलर इंजन के टेस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.