प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मीरापुर में सड़क किनारे ठेले पर सब्जी खरीद रही एक वृद्धा वाहन चालक की लापरवाही से गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि गाड़ी चालक ने बिना देख बैक कर दिया। इसकी चपेट में आने से घायल 76 वर्षीय किरण मालवीय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतरसुइया पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।मीरापुर निवासी अजय मालवीय की तहरीर के मुताबिक, उनकी पत्नी किरण मालवीय घर के बाहर गेट के पास खड़ी होकर ठेले पर सब्जी खरीद रही थी। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार से गाड़ी बैक करते हुए चालक बढ़ा, इसकी चपेट में आने से किरण मालवीय आ गई। इससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर में भी गंभीर चोट आईं। परिजनों ने किरण मालवीय को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हु...