मेरठ, जनवरी 2 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित श्रीराम ऑटोमोबाइल में गाड़ी बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने पहले युवक से हजारों रुपये ऐंठ लिए और जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। रोहटा गांव निवासी धीरज कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसके परिचित राहुल ने उसे फोन कर कार बुक कराने का झांसा दिया और दिल्ली रोड स्थित श्रीराम ऑटोमोबाइल चलने को कहा। वहां पहुंचने पर राहुल और उसके साथी कुलदीप ने कई गाड़ियां दिखाईं और स्विफ्ट कार पसंद करवाई। इसके बाद बुकिंग के नाम पर 50 हजार 370 रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए और एक फर्जी रसीद थमा दी। जब गाड़ी नहीं मिली तो धीरज शोरूम पहुंचा। कर्मचारियों ने कहा कि इस नाम से कोई बुकिंग नहीं है और न ही रसीद उनके यहां की है। पीड़ित ने राहुल से पैसे वापस मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.