हजारीबाग, मार्च 6 -- बरही प्रतिनिधि। बेलादोहर गांव में छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव और गांव के कुछ युवकों के साथ मारपीट हो गई। मारपीट में किशुन यादव समेत दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव पिता रेवल यादव ग्राम बेलादोहर के आवेदन पर बरही थाना कांड संख्या 86/26 दिनांक 6.3.26 दर्ज किया गया है। किशुन यादव ने ग्राम बेलादोहर के सात लोगों को नामजद अभियुक्त और 10 अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज कराई है। किशुन यादव के साथ मारपीट करने वाले दीपक यादव पिता दिनेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष की नागेश्वरी देवी पिता दिनेश यादव, ग्राम बेलादोहर ने किशुन यादव समेत 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है और 10 से 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने नागेश्वरी देवी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.