हापुड़, अप्रैल 7 -- कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा खडी गाड़ी पर खड़े होकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सड़क पर चल रही एक कार की छत पर खड़े होकर तेज आवाज में संगीत के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न तो किसी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा गया और न ही यातायात नियमों का पालन किया गया, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिलखुवा क्षेत्र का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि वीडिय...