हापुड़, फरवरी 13 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दोयमी फ्लाई ओवर पर बाइक सवार पिता पुत्र को गाड़ी सवार ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में जिला मेरठ थाना सरधना के गांव रामपुर साधुनंगली निवासी मंगत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अपनी बुआ के घर रह कर बाबूगढ़ छावनी स्थित श्रीमती विमला डिग्री कॉलेज में बी फॉर्मा की पढ़ाई कर रहा है। आठ फरवरी की रात को वह अपने पुत्र के साथ बाइक से सवार होकर गांव धनौरा स्थित एक समारोह में जा रहे थे। जैसे ही वह दोयमी फ्लाई ओवर के पास पहुंचे तो सामने की तरफ से आ रही ईको गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुत्र को निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.